दो युवकों ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

    12-Feb-2024
Total Views |
 
two young boys committed suicide by hanging
 (image source: internet/representative)
 
नागपुर।
दो युवकों ने अलग-अलग घटनाओं में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहली घटना अंबाझरी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हुई। गोकुलपेठ क्षेत्र के निवासी बालकृष्ण विट्ठल पलासगावे (35) ने अपने आवास की छत के हुक में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। यह घटना शनिवार रात के करीब 10 बजे सामने आई। परिजन उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
दूसरी घटना न्यू कामठी पुलिस थाने के अंतर्गत के सैदनगर इलाके में हुई। मृतक की पहचान जुबैर शेख मजहर शेख (36) के रूप में की गई है। जुबैर ने रात के करीब 9 बजे अपने आवास पर फांसी लगा ली। परिजन उसे नीचे उतारकर उपजिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों ही मामलों में आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने दोनों मामलों में आकस्मिक मौत का केस दर्ज कर जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।