भौतिक सुविधाओं के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी जरूरी

    12-Feb-2024
Total Views |
- निरामय सेवा संस्था के वर्षगांठ समारोह में बोले केंद्रीय मंत्री गडकरी

along with material facilities good values are also important (image source: internet/representative)
 
नागपुर।
आरामदायक जीवन के लिए भौतिक सुविधाएं आवश्यक हैं लेकिन, इसके साथ साथ एक अच्छा इंसान बनाने के लिए अच्छे संस्कार भी जरूरी हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि निरामय सेवा संस्था इस संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है। निरायम बहुउद्देशीय सेवा संगठन की 10वीं वर्षगांठ का आयोजन वर्धा मार्ग स्थित नागपुर कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन मैदान में किया गया। इस कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री गडकरी संबोधित कर रहे थे।
 
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विदर्भ प्रांत के संचालक दीपक तामशेट्टीवार, एम गिरी वर्धा के संचालक आशुतोष मुरकुटे, इन्फोसीस के यूरोप डिलीवरी विभाग के प्रमुख एवं वरीष्ठ उपाध्यक्ष तरंग पुराणिक, निरामय के अध्यक्ष श्रीप्रकाश पंडा, सचिव डॉ. उर्मिला क्षीरसागर, संचालक डॉ. रवींद्र क्षीरसागर की मुख्य उपस्थिति रही। नितिन गडकरी ने कहा कि निरामय संस्था का मुख्य उद्देश्य सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े लोगों का विकास करना है। एमबीबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद क्षीरसागर दंपत्ति अच्छा पैसा कमा सकते थे। लेकिन उन्होंने गरीबों की सेवा करने का फैसला किया। उनका काम समाज के लिए आदर्श है। ग्रामीण इलाकों में कई चीजों की कमी है। सरकार इस पर काम कर रही है लेकिन सभी समस्याओं को दूर करना और गरीब लोगों के बीच सकारात्मकता पैदा करना जरूरी है। निरामय संस्था उस दिशा में काम कर रही है। गडकरी ने समाज के गरीब लोगों की बनकर सेवा करने और उनके जीवन को दिशा देने के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।