नागपुर।
नागपुर महानगरपालिका के उद्यान विभाग की ओर से 'पुष्पोत्सव' समारोह का आयोजन किया गया है। पुष्प महोत्सव रविवार 11 फरवरी से बुधवार 14 फरवरी तक वर्धमान नगर स्थित लता मंगेशकर उद्यान में आयोजित किया जा रहा है। पुष्पोत्सव का उद्घाटन रविवार सुबह 10 बजे मनपा आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी की प्रमुख उपस्थिति में किया गया।
नागपुर शहर के लोगों में फूलों और बगीचों के प्रति जागरूकता और आकर्षण बढ़ाने के लिए मनपा उद्यान विभाग पुष्पोत्सव का आयोजन कर रहा है। पुष्पोत्सव में एक ही स्थान पर विविध प्रजातियों के फूल देखने को मिलेंगे। इसके अलावा विशेषज्ञों द्वारा इन फूलों के संबंध में विस्तृत जानकारी भी दी जा रही है। मनपा के उद्यान अधीक्षक अमोल चौरपगार ने 11 से 14 फरवरी के बीच शहर के अधिक से अधिक नागरिक इस पुष्प महोत्सव में आए, इस आशय का आवाहन किया है।