रवींद्र कुमार सिंघल होंगे नागपुर के नए पुलिस कमिश्नर

    01-Feb-2024
Total Views |
-अमितेश कुमार का पुणे में हुआ तबादला
 
ravindra kumar singhal will be the new police commissioner of nagpur
(image source: internet) 
 
नागपुर।
लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। सबसे लंबे समय तक नागपुर में पुलिस आयुक्त के रूप में कार्य करने वाले अमितेश कुमार को पुणे पुलिस आयुक्त के रूप में स्थानांतरित किया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात) डॉ. रवींद्र कुमार सिंघल को नागपुर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। पिछले कई महीनों से चर्चा चल रही थी कि नागपुर के पुलिस कमिश्नर का तबादला किया जाएगा। इन चर्चाओं में सिंपल का नाम सबसे आगे था। आखिरकार उनके नाम पर मुहर लग गई। गृह विभाग ने बुधवार को आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की।
 
चर्चा होने लगी कि कार्यकाल पूरा होने के बाद अमितेश कुमार का तबादला कर दिया जाएगा लेकिन नागपुर में नए पुलिस कमिश्नर के तौर पर किसे जिम्मेदारी मिलेगी, इसे लेकर अलग अलग नामों पर चर्चा चल रही थी। उनमें संजय सक्सेना, जो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कानून और व्यवस्था विभाग है तथा सुनील रामानंद, जो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, वायरलेस विभाग है, साथ ही रविंद्र कुमार सिंघल, संजीव सिंघल, सुरेश कुमार मेकाला और अनूप कुमार सिंह के नामों का समावेश रहा। साफ है कि उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के गृहनगर नागपुर में आने वाले नए अधिकारी पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ी जिम्मेदारी होगी। तमाम मोर्चों पर जांच करने के बाद आखिरकार रविंद्र कुमार सिंघल को पुलिस कमिश्नर का पद मिल गया है।
 
अमितेश कुमार के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज
पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने सितंबर 2020 को नागपुर में ज्वाइन किया था। नागपुर के इतिहास में सबसे लंबे समय तक पुलिस कमिश्नर के रूप में काम करने का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया है। वे इस पद पर तीन साल पांच महीने तक रहे। वर्ष 2020 एवं 2021 में उनके कार्यकाल के दौरान अपराध पर नियंत्रण पाने में पर्याप्त मदद मिली। फरवरी 2023 का महीना एक ऐसा महीना रहा जहां एक भी हत्या की सूचना नहीं मिली। इसके अलावा, एमपीडीए, मकोका आदि की गतिविधियों में भी वृद्धि हुई थी। उन्होंने ऑपरेशन नाको फलशआउट चलाकर हुम रेकेट का पता लगाने पर भी ध्यान केंद्रित दिया।
 
संदीप पाटिल भी हुए पदोन्नत
गडचिरोली क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक संदीप पाटिल को पदोन्नत किया गया है। उन्हें नक्सल विरोधी अभियान के लिए विशेष पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। विशेष पुलिस उप महानिरीक्षक (पुणे, अपराध जांच विभाग) नामदेव चव्हाण को नागपुर में विशेष पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।
 
मुमक्का सुदर्शन चंद्रपुर एसपी बने
नागपुर की अपराध शाखा के उपायुक्त मुमका सुदर्शन का चंद्रपुर के पुलिस अधीक्षक के बतौर तबादला हुआ है। सुदर्शन को एक युवा और ऊर्जावान अधिकारी के रूप में जाना जाता है। नागपुर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप पखाले को नक्सल विरोधी मिशन के विशेष कार्रवाई समूह के पुलिस अधीक्षक के रूप में स्थानांतरित किया गया है। सहायक पुलिस महानिरीक्षक (योजना एवं समन्वय) रमेश धूमल को नागपुर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का प्रभार दिया गया है।