एमआईएमआईएम में कई महिलाएं शामिल

    09-Oct-2024
Total Views |
Many women are involved in MIMIM
 (Image Source : Internet)
 
नागपुर।
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन की ओर से पूर्व नागपुर सुभान नगर में महिला कार्यकर्ता सम्मेलन लिया गया जिसमें महाराष्ट्र महिला अध्यक्ष कीर्ति डोंगरे के मार्गदर्शन और नागपुर शहर महिला अध्यक्ष तहमीना खान की अध्यक्षता में सुभान नगर की सैकड़ों महिलाओं ने एमआईएम में प्रवेश लिया।
 
नागपुर शहर की महिला कार्यकारिणी समिति बनने के बाद हजारों की तादाद में महिलाएं एमआईएम पार्टी से जुड़ रही है। नागपुर शहर महिला अध्यक्ष ताहमीना खान और महाराष्ट्र प्रेसिडेंट कीर्ति डोंगरे नागपुर शहर के सभी विधानसभा में कार्यकारिणी बना रही है जिसमें पूर्व नागपुर से आसिफा मैडम को पूर्व नागपुर अध्यक्ष नियुक्त किया गया जिसमें कई महिलाएं पार्टी में शामिल हुईं। कीर्ति डोंगरे, तहमीना खान, आसिफा मैडम, नसीमा बाजी, समा अंसारी, अफसाना बाजी, रुबीना बाजी, रज्या बाजी, बिलकिस बानो, शाहिदा परवीन, रशीदा बेगम राय, शबाना बाजी, सविता जंभुलकर, रुबिका, आफरीन, तबस्सुम, नेहा, कविता, मनीषा, रुकसाना, फिरदौस, आलिया आदि मौजूद थे।