चुनाव निकट, पार्टी को मजबूत करने के लिए करें प्रयास: डॉ. नितिन राऊत

    07-Jan-2024
Total Views |

Dr Nitin Raut appeals to workres
 
नागपुर।
आइए हम सब मिलकर कांग्रेस पार्टी के लक्ष्यों और नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए काम करें। आम लोगों की समस्याओं को दूर करने का काम करें। योजनाबद्ध संपर्क अभियान चलाने के साथ-साथ पार्टी संगठन को मजबूत करें ताकि भविष्य में कांग्रेस एक बार फिर लोगों के मन में लोकप्रिय पार्टी बन सके। इस आशय का आवाहन महाराष्ट्र राज्य के पूर्व मंत्री एवं उत्तर नागपुर विधायक डॉ. नितिन राऊत ने शनिवार को उपस्थित कार्यकर्ताओं से की। वे उत्तरी नागपुर के बेजानबाग स्थित जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित बैठक में बोल रहे थे।
 
वर्तमान सरकार ने जनता से झूठे वादे किए हैं, पहले मंत्र, फिर तंत्र और अब साजिश का उपयोग हो रहा है। वर्तमान समय में बेरोजगारी बढ़ गई है। किसानों का शोषण हो रहा है, विकास ठप है, ऐसे में कांग्रेस ही समग्र विकास कर देश को प्रगति के पथ पर ले जा सकती है। महाराष्ट्र समेत पूरे देश में लोकसभा चुनाव की चर्चा हो रही है। आम चुनाव बस कुछ ही महीने दूर हैं। डॉ. राऊत ने कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि इसके लिए कांग्रेस को मजबूत करें। इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव संजय दुबे, नागपुर शहर कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष बंडोपंत टेम्भूर्णे, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी हरिभाऊ किरपाने, ठाकुर जग्यासी, राजेंद्र दरवाडे, नागपूर शहर कांग्रेस कमिटी के सचिव इफ्तेखार अंसारी ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पाटील, मुलचंद मेहर, पूर्व नगरसेवक परसराम मानवटकर, दिनेश यादव, सुरेश जग्यासी, गीता श्रीवास, खुशाल हेडाऊ, डॉ दिलीप कांबले और निलेश खोब्रागडे मुख्य रूप से उपस्थित थे।
 
आज देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, संविधान और लोकतंत्र के चारों स्तंभ खतरे में हैं, इस व्यवस्था को बरकरार रखना कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर डॉ. राउत ने कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वे भारतीय जनता पार्टी की निरंकुश, अत्याचारी और अहंकारी सरकार को गिराने और लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए काम करें।
 
इस अवसर पर गौतम अंबादे, विजया हजारे, रेखा लांजेवार, वीणा दरवाडे, कांता साने, सचिन वासनिक, चेतन तरारे, सतीश पाली, संतोष खडसे, विपुल महल्ले, पलाश लिंगायत, कल्पना गोस्वामी, कल्पना कटरे, शारदा रामटेके, दीपा गावंडे, अश्विन कुंभलंकर, अश्विन कोटंगले, जयेश वर्मा, अक्षय गणवीर, सुहास डोंगरे, प्रज्योत गेडाम, अंकित टेम्भूर्णे, आयुष कांबले, अभिनव गोस्वामी, मनदिप सिंह, निखिल शेलारे, गणेश धुर्वे, विद्या देशभ्रतार, रजनीगंधा वाघमारे आणि सीमा धारगावे के साथ साथ कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।