राजेंद्र मुलक ने जताया आंदोलनकारियों के लिए समर्थन

05 Jan 2024 16:07:09

rajendra mulak expressed support for the agitators
 
नागपुर।
पूर्व मंत्री और कांग्रेस समिति नागपुर जिला अध्यक्ष राजेंद्र मुलक (Rajendra Mulak) ने मॉईल खदान के सभी श्रमिकों और कर्मचारियों से मुलाकात की और राष्ट्रीय मॅगनीज मजदूर संघ नागपुर द्वारा आयोजित उपवास आंदोलन के बारे में चर्चा की। सभी श्रमिकों और कर्मचारियों की समस्याओं और विविध मांगों को तुरंत पूरा करने की मांग की और उपवास आंदोलन को सार्वजनिक समर्थन देने का आवाहन किया।
 
इस अवसर पर राष्ट्रीय मॅगनीज मजदूर संघ के जनरल सेक्रेटरी पुरणदास तांडेकर, सतीश बेलसरे, मोहित कक्कड, सतीश मुद्लीयर, युवराज मोहबे,बशीर शेख, फिरोज खान, मेहबूब खान, कैलास गेडाम,नरेश शेंडे, मुलचंद यादव, नामदेव गोस्वामी, संजय तडस, महादेव पाटील, विजय सावरकर, प्रकाश बल्लारे, प्रवीण बागडे, अश्विन सहारे, अजय ठकरेले, सुरज प्रसाद, वामन धुरई, गंगाधर मेश्राम छन्ना नागदेवे, ईश्वर प्रभुराम, सतीश डोंगरवार, वसंत सूर्यवंशी, संतोष मराठे, शेख कदीर, विजय साहू के साथ साथ तमाम केंद्रीय पदाधिकारी, शाखा पदाधिकारी गण, मजदूर तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
Powered By Sangraha 9.0