महिला अकाउंटेंट ने कंपनी को लगाया 7.89 लाख का चूना

    31-Jan-2024
Total Views |

Female accountant defrauded company
 
नागपुर।
आईटी कंपनी विदर्भ इंफोटेक से महिला अकाउंटेंट ने 7.89 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। प्रतापनगर पुलिस ने आरोपी अकाउंटेंट 51 वर्षीय चैताली पंजाबराव इंगलकर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
 
आईटी पार्क में विदर्भ इंफोटेक प्रा. लि. कंपनी है। खामला निवासी प्रीति हेमंत लांबेकर विदर्भ इंफोटेक की उपाध्यक्ष है। चैताली अक्टूबर 2021 से कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। मई 2022 में कंपनी में ऑडिट हुआ। इसमें कंपनी के खाते से 7 लाख 89 हजार 622 रुपए समृद्धि को ऑपरेटिव बैंक के खाते में जमा होने का पता चला। लांजेकर ने इस इंट्री की जांच की तो चैताली की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। इसके आधार पर लांजेकर ने प्रतापनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।