नागपुर।
शुक्रवार को दोसर वैश्य शैक्षणिक मंडल द्वारा संचालित एम. बी. कॉन्वेंट हाई स्कूल ॲण्ड कनिष्ठ महाविद्यालय, दोसर भवन, में शैक्षणिक मंडल पूर्व सह सचिव रविशंकर महेश गुप्ता के हस्ते एवं डी. वी. पब्लिक स्कुल ॲण्ड कनिष्ठ महाविद्यालय, नंदनवन, में शैक्षणिक मंडल के सह सचिव राजेश रामलालजी गुप्ता के हाथों ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शैक्षणिक मंडल के सचिव दिपक निहालचंदजी गुप्ता एवं शैक्षणिक मंडल के प्रदिप रामगोपाल गुप्ता ने की।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कुल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, निबंध लेखन, भाषण प्रस्तुत किए। शैक्षणिक मंडल के सचिव दिपक गुप्ता नेे कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ। इस दिन ही हमारे देश को अपना संविधान मिला। संविधान लागू होने के बाद हमारा देश भारत एक गणतंत्र देश बन गया। इस शुभ अवसर पर महान देशभक्तों को नमन करते हुए सभी को शुभकामनाएं देता हूं। शैक्षणिक मंडल के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा- इस अवसर पर संविधान बनाने वाले महापुरुषों को में नमन करता हूं एवं सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।
इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्ष पूजा सत्यम गुप्ता, संरक्षक सिमा कल्पेश गुप्ता, शैक्षणिक मंडल की उपाध्यक्ष शिला गुप्ता, सहसचिव नंदकिशोर गुप्ता, गौरव गुप्ता, राजेश जुगल किशोर गुप्ता, राजेश गुप्ता,पंकज गुप्ता, पूर्व कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता,राकेश गुप्ता,महिला मंडल दिव्या गुप्ता, मंजू गुप्ता, एम.बी.कॉन्वेंट प्राचार्य सपना खमेले, डीवी.पब्लिक स्कुल प्राचार्य दुर्गा भदोरिया, मॉर्निंग इंचार्ज लीना जोशी, मुख्य लिपिक नारायण नाखले, कृष्णकुमार व्यास, सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका कंचन गौर ने किया एवं शिक्षिका शीतल ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।