गणतंत्र दिवस पर खुला रहेगा सीताबर्डी किला

24 Jan 2024 16:57:27

Sitabuldi Fort will remain open on Republic Day
 
 
नागपुर।
ऐतिहासिक सीताबर्डी किला 26 जनवरी, 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा।
 
डिफेंस पीआरओ ग्रुप कैप्टन रत्नाकर सिंह के एक बयान के अनुसार, आगंतुक अपना आईडी प्रूफ दिखाकर रेलवे स्टेशन के सामने सेना भर्ती कार्यालय गेट से प्रवेश कर सकते हैं। मध्य नागपुर में एक पहाड़ी पर स्थित, सीताबर्डी किला 1817 में अंग्रेज़ों और मराठों के बीच सीताबर्डी की ऐतिहासिक लड़ाई का स्थल है। युद्ध में जीतने के बाद अंग्रेजों ने इसका निर्माण किया था। पहाड़ी के आसपास का क्षेत्र, जिसे अब सीताबर्डी कहा जाता है, नागपुर में एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र रहा है। दो पहाड़ियों पर स्थित यह किला नागपुर में एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल रहा है।
Powered By Sangraha 9.0