श्री राम मंदिर में रामायण भजन कीर्तन का आयोजन

    24-Jan-2024
Total Views |

Ramayan Bhajan Kirtan organized in Shri Ram Temple
 
काटोल।
हाल ही में अयोध्या में राम लल्ला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर, श्री राम मंदिर काटोल में भव्य रोषणाई की व्यवस्था की गई। तीन दिवसीय कार्यक्रम में रामायण, सुंदर कांड, भजन कीर्तन व महा प्रसाद का आयोजन किया गया। श्रीराम मंदिर में आयोजित एक नाटक में राम की भूमिका कस्तूरी रेवतकर ने, सीता की भूमिका हिमांशी चौहान ने निभाई। कृषी उत्पन्न बाजार समिति सभापति चरण सिंह ठाकुर ने श्रीराम मंदिर में पूजा पाठ अर्चना की कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रमोद देवघरे ऋषिकेश देवघरे सुनील देवघरे आनंद देवघरे वीरेंद्र देवघरे श्री वरद देवघरे कौस्तुभ देवघरे चित्रा देवघरे प्रियंका देवघरे सुचिता देवघरे काव्या देवघरे किशोर देवघरे सुखदा देवघरे ने प्रयास किया।