भारत जोड़ो न्याय यात्रा हेतु ओझा को मिली ओडिशा व राजस्थान की

    23-Jan-2024
Total Views |

Congress leader Ramkishan Ojha 
 
नागपुर।
कांग्रेस ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बेहतर संचालन के लिए सचिवों और विशेष समन्वयकों को प्रतिनियुक्त किया है। इसके तहत प्रदेश कांग्रेस नेता रामकृष्ण ओझा को ओडिशा व राजस्थान की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि महाराष्ट्र में इसकी जिम्मेदारी धीरज गुर्जर, बीएम संदीप और चेतन चौहान को सौंपी है।
 
वहीं मध्य प्रदेश में यह जिम्मेदारी प्रदीप नरवाल और उषा नायडू को दी गई है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इन सभी नियुक्तियों पर प्रकाश डाला। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की न्याय यात्रा देश के 11 राज्यों से गुजर रही है। उन सभी राज्यों में यात्रा के उचित संचालन के लिए सचिवों और विशेष समन्वयकों को नियुक्त किया गया है।