- आईटी क्षेत्र को मिलेगा 'बूस्ट'
नागपुर।
एसोसिएशन फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (एआईडी) ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से नागपुर के आईटी उद्योग को समर्थन देने के लिए नागपुर से सिंगापुर के लिए सीधी उड़ान शुरू करने के लिए कहा है।
हाल ही में जब ज्योतिरादित्य सिंधिया मिहान में एमआरओ के उद्घाटन के लिए नागपुर में थे, तो एसोसिएशन फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (एआईडी) के अध्यक्ष आशीष काले ने उनसे मुलाकात की और उन्हें इस संबंध में एक ज्ञापन दिया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा इस विषय पर संबंधित अधिकारियों से विचार विमर्श के बाद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और शीघ्र नागपुर से सिंगापुर के लिए सीधी उड़ान शुरू होने की संभावना मंत्रालय के सूत्रों ने जताई है।