विधु पी नायर को अंगोला में भारत का राजदूत किया गया नियुक्त

11 Jan 2024 16:13:09

Vidhu P Nair appointed as the Ambassador of India to Angola - Abhijeet Bharat
 
लुआंडा : विधु पी नायर, जो वर्तमान में तुर्कमेनिस्तान में भारत के राजदूत हैं और अब उन्हें अंगोला में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। इस संबंध में विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी।
 
नायर 2002 बैच के विदेश सेवा अधिकारी हैं और उन्होंने मंत्रालय के निदेशक के रूप में भी काम किया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "डॉ. विधु पी. नायर (आईएफएस:2002), जो वर्तमान में तुर्कमेनिस्तान में भारत के राजदूत हैं, को अंगोला गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।" इसके अलावा, उनके जल्द ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है।
Powered By Sangraha 9.0