नागपुर सीट के लिए कांग्रेस में 38 दावेदार

    11-Jan-2024
Total Views |
- रामटेक में 22 इच्छुक, आज प्रदेशाध्यक्ष को सौंपी जाएगी सूची

38 contenders in congress for nagpur seat

 
नागपुर।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के लिए दावेदारों से आवेदन बुधवार शाम तक स्वीकारे गए। इस दौरान नागपुर लोकसभा सीट के लिए 38 एवं रामटेक के लिए 22 दावेदारों ने आवेदन किया। इच्छुक उम्मीदवारों की सूची आज मुंबई में में प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को सौंपी जाएगी।
 
नागपुर लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस की टिकट की मांग करने वालों में पूर्व नगरसेवक प्रफुल्ल गुडधे, रमण पैगवार, सरफराज खान, संजय राम हेडावू, संगीता तलमले, नितिन कुंभलकर, प्रा. अशोक भड, धनजंय धार्मिक, डॉ गजराज हटेवार, राजू महाजन, अप्पासाहब मोहिते, अन्नाजी राऊत, नयना झाडे, प्रमोद चिंचखेडे, रंजन नलोडे, प्रा. हरीश खंडाईत, चंद्रशेखर पौनीकर, दिलीप वाकले, मयुरेश धनराज येरपुडे, आशा नेहरू उईके, अधि शिरीष तिवारी, शंकुतला धार्मिक, सोनू साहू, अधि. विद्यासागर त्रिपाठी आदि शामिल है। उधर रामटेक के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर गजभिये, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल राऊत, जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष रश्मि बर्वे, तक्षशिला वागधरे, रवि सोमकुवर, संजय खोब्रागडे, प्रतिमा उके, अशोक वासनिक, शशिकांत मेश्राम, नीलेश खांडेकर, राजू वैद्य, संजय मून, विलास भालेकर, वासुदेव ढोके, दर्शनी धवड, वैशाली सुटे, नरेश बर्वे, लता महतो, गजानन जांभूलकर, बंडू वैद्य, सचिन मानवटकर, अनिल नगरारे शामिल है।
 
लोग कांग्रेस के साथ : राजेंद्र मुलक
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र मुलक ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए बडी संख्या में दावेदार सामने आए हैं। इससे इस बात का संकेत मिलता है कि लोग कांग्रेस के साथ है। कांग्रेस की टिकट के लिए संघर्ष है। पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और जीतेगी।