महिला खेलो इंडिया स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रायपुर ने मारी बाजी

04 Sep 2023 16:15:17

raipur won the women khelo india state weightlifting championship - Abhijeet Bharat 
रायपुर : ताकत और कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए रायपुर के खिलाडी वेटलिफ्टिंग खेलो इंडिया महिला चैंपियनशिप में विजेता बनकर उभर रहे है। शहर के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण सहित नौ पदक हासिल किये है। लुकेश्वरी साहू, विधि साहू और प्रियंका साहू ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। उनका समर्पण और उनकी कड़ी म्हणत रंग लायी। और वे गर्व से पोडियम से शीर्ष पर खड़े हुए।
 
रायपुर नगर निगम का प्रतिनिधित्व करते हुए काजल साहू ने भी स्वर्ण पदक जीता। सौम्या मौर्य ने स्वर्ण पदक जीतकर बिलासपुर नगर निगम का नाम रोशन किया।
 
राजनांदगांव जिले के लिए भी जश्न मनाने का मौका था क्योंकि उनके दो एथलीट, सोनाली यदु और एकता बंजारा ने एक-एक स्वर्ण पदक हासिल किया। दल्लीराजहरा की वीणा ठाकुर, गरियाबंद की लछवंतिन कोसले और दंतेवाड़ा की शिप्रा विश्वास, सभी ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। चैंपियनशिप में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई, जिसमें राज्य भर से कुल 85 वेटलिफ्टिंग शीर्ष सम्मान के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। अंत में, उन्होंने सामूहिक रूप से 10 स्वर्ण पदक, 10 रजत पदक और 10 कांस्य पदक अपने नाम किए।
Powered By Sangraha 9.0