Nagpur : फडणवीस ने किया विविध गणेश मंडलों का दौरा, किए बप्पा के दर्शन

    26-Sep-2023
Total Views |
 
nagpur-devendra-fadnavis-ganesh-mandal-visit - Abhijeet Bharat
 
नागपुर : उपमुख्यमंत्री और जिले के पालक मंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने सोमवार को शहर के विविध सार्वजनिक गणेश मंडलों का दौरा किया और गणराया के दर्शन किए। फडणवीस ने धरमपेठ में झेंडा चौक और गडगा गली 4 में गणेश मंडल का दौरा किया और दर्शन किए।
 
उसके बाद, उन्होंने कॉटन मार्केट में गणेश उत्सव मंडल, अशोकस्तंभ गणेशोत्सव चैरिटेबल ट्रस्ट, श्री संत गणेशोत्सव और सांस्कृतिक मंडल, दक्षिणामूर्ति स्वयंसेवक गणेशोत्सव मंडल का दौरा किया और क्वेटा कॉलोनी में नगरसेवक चेतना टांक के निवास पर गणराया के दर्शन किए। उन्होंने न्यू सुभेदार लेआउट में अश्वमेध गणेशोत्सव मंडल, खैरी कुनबी समाज गणेश मंडल और दिघोरी घाट रोड पर श्री गणेश मित्र मंडल का दौरा किया और भगवान गणेश के दर्शन किए। इस अवसर पर गणेश मंडलों द्वारा फडणवीस का शॉल एवं श्रीफल देकर सत्कार किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं संबंधित मंडलों के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।