Nagpur : जश्ने ईद ए मिलादुन्नबी के अवसर पर फ्री मेडिकल हेल्थ कैंप का शुभारंभ

24 Sep 2023 14:12:39

eid-milad-un-nabi-free-medical-health-camp-nagpur - Abhijeet Bharat 
नागपुर : जमीअत उल कुरेश के तत्वाधान में वर्षों से चलने वाले कुरेश चैरिटेबल क्लिनिक की ओर से 16 सितंबर 27 सितंबर 2023 तक आम नागरिकों के लिए जश्ने ईद ए मिलादुन्नबी के अवसर पर एक फ्री मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया है।
 
कसाबपुरा मोमिनपुरा परिसर में कुरैशी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दोपहर 2 बजे से शाम 6 तक डॉ. जहूर सोलंकी (एम.बी.बी.एस.डी.सी.एच. चाइल्ड स्पेशलिस्ट) डॉ.आयशा पटेल (एम.बी.बी.एस.डी.जी.ओ. स्त्री रोग) डॉ. एम. जाकिर ( एम.बी.बी.एस .चाइल्ड स्पेशलिस्ट) डॉ. यासमीन पठान (बी.एस.ई.बी.डी .स्किन स्पेशलिस्ट) डॉ. यासमीन तबस्सुम (बी .ऊ. एम. एस) इस कैंप में अपनी सेवा दे रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. सलाउद्दीन पटेल, हाजी मो. इसराइल कुरेशी (अध्यक्ष जमीअत उल कुरेश), हाजी अब्दुल कादिर कुरैशी( पूर्व अध्यक्ष जमीअत उल कुरेश ) हाजी अब्दुल जलील (भुरू) पटेल ( उपाध्यक्ष जमीअतउल कुरेश) हाजी जावेद इकबाल अलजमजम (सचि जमीअत उल कुरेश) हाजी, निजामुद्दीन( बबला)कुरेशी (कोष अध्यक्ष जमीअतउल कुरेश) मो गुलाम साबरी कुरेशी (सह.सचिव जमीअत उल कुरेश) हाजी अब्दुल वाहिद कुरेशी, अतीक कुरैशी (महासचिव महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग) मो. मतीन कुरैशी, हाजी मो. कलीम, दत्तागीर कुरैशी, अब्दुल रज्जाक गनी कुरैशी, हाजी वसीम इकबाल, हाजी मो सोहेल कुरेशी, मो. फहद कुरैशी, मो. इस्माइल (भोला) चौधरी, जफर कुरेशी, मो. इरफान कुरैशी, मो. तौफीक कुरेशी आदि बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक गण उपस्थित थे।
Powered By Sangraha 9.0