Nagpur : नसीम अख्तर बने एआईएमआईएम नागपुर शहर महासचिव

23 Sep 2023 13:51:29
 
naseem-akhtar-appointed-as-aaimim-nagpur-city-secretary - Abhijeet Bharat
 
नागपुर : उत्तर नागपुर के आंदोलनकारी नेता नसीम अख्तर के कार्यों को देखते हुए नागपुर शहर महासचिव और नागपुर शहर मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया! इससे पहले नसीम अख्तर उत्तर नागपुर अध्यक्ष थे। उन्होंने अध्यक्ष रहते हुए जनता की समस्याओ के लिए बहुत सारे बड़े आन्दोलन किए और एआईएमआईएम को उत्तर नागपुर में बहुत तेजी से बढ़ाया। उनके कार्य को देखते हुए नागपुर शहर व जिला प्रभारी निसार सिद्धिकी और नागपुर शहर अध्यक्ष शोएब अहमद ने नसीम अख्तर को नागपुर शहर महासचिव पद् पर नियुक्त किया। पद नियुक्ति के समय महाराष्ट्र महासचिव अब्दुल नाजिम, विदर्भ अध्यक्ष शाहिद रंगूनवाला , शहर उपप्रभारी जावेद अख्तर, सकील पटेल, हाफिज अब्दुल बासित, हाफिज अख्तर, वकार अंसारी,शानु भाई,शारिब पठान उत्तर नागपुर अध्यक्ष सलीम खान, इरशाद अहमद, माहिर नागपुरी आदि एआईएमआईएम पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद थे।
Powered By Sangraha 9.0