Amaravati : श्री के आगमन की रौनक़; उत्साह के साथ घर घर विराजे बाप्पा

19 Sep 2023 15:59:34
 
ganesh-chaturthi-celebrations-amaravati-preparations-and-festive-spirit - Abhijeet Bharat
 
अमरावती : अपने प्यारे गणराया के स्वागत और विधिवत पूजा - अर्चना के लिए घर-घर में जोरदार तैयारी है। गणपति के आगमन से पहले भगवान गणेश की पूजा के लिए बाजार में खरीदारी करने के लिए भारी भीड़ रही. कई भक्तों ने तो अपने प्रिय बाप्पा की प्रतिमा एक दिन पहले ही ला ली थी। जबकि बहुत से भक्त मंगलवार को प्रतिमा लाये।
 
मंगलवार को विराजे बाप्पा
 
सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल भी बड़े ही धूमधाम से गणेश प्रतिमाओं को गणपति बप्पा मोरया के जयकारे और ढोल - ताशे के साथ स्वागत किया है. मंगलवार के शुभ अवसर पर प्रिय विघ्नहर्ता गणराय को विराजमान कर उनकी पूजा - अर्चना की जा रही है।
 
*‘एक गांव एक गणपति' की ख़ास पहल
 
जिले के 1302 सार्वजनिक मंडल द्वारा गणराया की पूजा की जानेवाली है। ‘एक गांव एक गणपति' पहल पर जिले के 334 गांवों में एक ही गणराया को विराजमान किया जा रहा है। पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत 441 सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों में बप्पा विराजे है। इसमें शहरी क्षेत्रों में 336 मंडल और ग्रामीण क्षेत्रों में 85 मंडल शामिल हैं। पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत में 'एक गांव एक गणपति' पहल पर 30 गांवों में एक ही गणराया की प्रतिमा स्थापित की गई है।
 
गणेश उत्सव के दौरान पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त
 
गणेशोत्सव के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अविनाश बारगळ के मार्गदर्शन में व्यवस्था की योजना बनाई गई है. गणेशोत्सव के दौरान 6 पुलिस उपाधीक्षक, 16 पुलिस निरीक्षक, 50 सहायक पुलिस निरीक्षक, 50 पुलिस उपनिरीक्षक, 1767 कर्मचारी, 750 होम गार्ड, एसआरपीएफ का 1 दस्ता, आरसीपी का 2 दस्ता और स्ट्रायकिंग फोर्स भी तैनात है। सुरक्षा के लिए दूसरे जिलों से भी 50 पीएसआई और 200 जवानों को बुलाया गया है.
Powered By Sangraha 9.0