- युवा देश की प्राणवायु है और देश की प्राण वायु हमेशा शुद्ध, स्वास्थ्यवर्धक और गतिमान होना चाहिए : दया शंकर तिवारी
नागपुर : हिंदी भाषीय ब्राह्मण विकास संघ, नागपुर व नारायणी शक्ति फाउंडेशन की ओर से प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी जवाहर विद्यार्थी गृह में दसवीं व 12वीं पास छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व महापौर तथा महानदी कोल लिमिटेड केंद्रीय राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मानद निदेशक दया शंकर तिवारी, पूर्व नगर सेवक संजय बंगाली, निशांत गांधी, एवं बजाज स्टील कंपनी के सीईओ डॉ. महेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि थे।
सभी अतिथियों का सत्कार शॉल, श्रीफल मानचिन्ह देकर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। संस्था के अध्यक्ष बच्चू पांडे ने सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक सभी कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण दिया और भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।
माधव नेत्रालय के अग्निहोत्री द्वारा नेत्रदान का महत्व समझाकर सभी विद्यार्थियों से नेत्रदान का संकल्प लिया गया। एडवोकेट जगत बाजपेई के माध्यम से प्रतियोगिता परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने की विशिष्ट जानकारी दी गई। रविंद्र पांडे, रत्नेश तिवारी, दयाराम पांडे, ओमप्रकाश चौबे, प्रेमप्रकाश दुबे, श्रीनिवास मिश्रा, राजकुमार दुबे (साकोली) युवा उद्योजक अंबर मिश्रा, यश दुबे, इन्हें विप्र समाज भूषण सम्मान 2023 से मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। वह अन्य क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सवाल श्रीफल मानचिन्ह देकर सत्कार किया गया। कुमारी जान्हवी दुबे द्वारा नवनिर्मित संसद भवन सेंट्रल विस्ता के मॉडल का प्रदर्शन किया गया। इस उपलब्धि के लिए कुमारी जान्हवी दुबे का भी सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि दयाशंकर तिवारी ने अपने मार्गदर्शन पर उद्बोधन में विद्यार्थियों के उज्जवल जीवन में अपनाए जाने वाले सिद्धांतों, उपदेश व ध्येय के बारे में विस्तार से बताया और युवा देश के प्राण वायु है और प्राणवायु हमेशा शुद्ध, स्वास्थ्यवर्धक और गतिमान रहना चाहिए ऐसा उन्होने अपने कथन में व्यक्त किया।
सत्कार समारोह में दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को 51 साइकिल दी गई। 11 विद्यार्थी 2100 रुपये की राशि स्कॉलरशिप के रूप में प्रदान की गई। अन्य 363 विद्यार्थियों को 1100 रुपये की शैक्षणिक साहित्य, कॉलेज बैग इत्यादि प्रदान किए गए। सभी विद्यार्थियों को उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र शासन, देवेंद्र फडणवीस द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर प्रेमलता तिवारी इन्होंने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सर्व विजय तिवारी, लालजी दुबे, पद्मदेव दुबे, सुभाष उपाध्याय, संतोष पाठक, हेमंत कुमार पांडे, अमरीश दुबे, संतोष दुबे, व्यास शंकर पांडे, दिलीप तिवारी, मुकेश मिश्रा, भूपेंद्र मिश्रा, भागवत पांडे, विद्याधर मिश्रा, मदनमोहन बाजपेई, डॉ सौरभ शुक्ला, सचिन शुक्ला, अजय मिश्रा, राम विशाल पांडे, राजेश गौतम, अखिलेश पांडे, वैभव शर्मा, अरुण शुक्ला, विवेक शर्मा, संतोष त्रिपाठी, प्रत्यूष दुबे, दिनेश शुक्ला, वैभव शुक्ला, चंद्रशेखर दुबे। महिला कार्यकारिणी व बुटीबोरी शाखा की महिला अध्यक्ष श्रीमती रंजना शुक्ला व सर्व श्रीमती मानसी ओझा, शिल्पा शुक्ला, निरंजना, अंजू पांडे, रजनी दुबे, शिल्पा तिवारी, माधुरी तिवारी, मधु तिवारी उन्होंने अपना अमूल्य योगदान दिया।