अमरावती : कांग्रेस की जनसंवाद यात्रा पर राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने बड़ा तंज कसा है। अमरावती में बोलते हुए बोंडे ने कांग्रेस की कांग्रेस की 'जनसंवाद' यात्रा को ‘घर भरो अभियान’ करार दिया है। बोंडे ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी ने आज तक ऐसा कोई बड़ा अभियान लागू नहीं किया है। जिसका उन्हें फायदा मिल सके। ऐसे में वे अपने वजूद के लिए संघर्ष कर रहे है।'
उन्होंने कहा कि कांग्रेस 'घर चलो अभियान' में विश्वास नहीं रखती। उनका मिशन घर भरो अभियान है कि कोई अपना घर कैसे भर सकता है। संपत्ति कमाने के लिए, अपने ही घर के सदस्यों को विधायक बनाने के लिए, बार खरीदने के लिए, शिक्षा संस्थान खरीदने के लिए यह घर चलो अभियान चलाया जा रहा है। भले ही कांग्रेस पार्टी का अंत हो गया है, लेकिन उसका अहंकार अभी भी कम नहीं हुआ है. कांग्रेस की आम नागरिकों, गरीबों के घरों तक पहुंचने की कोई इच्छा नहीं है।
भाजपा का घर-घर अभियान
पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकारद्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं और देश के विकास की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा अमरावती लोकसभा क्षेत्र में संपर्क से समर्थन अभियान चला रही है। यह अभियान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के नेतृत्व में अमरावती शहर और परतवाड़ा में चलाया गया। इस कैंपेन को अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
कांग्रेस की जनसंवाद यात्रा
अब इस मुहिम का जोरदार जवाब देने के लिए कांग्रेस जनसंवाद यात्रा निकालने जा रही है. अगले महीने कांग्रेस अपनी जनसंवाद यात्रा शुरू करेगी. उस अवसर पर अमरावती के कांग्रेस भवन में कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष नेता विजय वडेट्टीवार की उपस्थिति में अमरावती, यवतमाल, वाशिम, बुलढाणा और अकोला जिलों के कांग्रेस विधायकों और पूर्व विधायकों के साथ-साथ महत्वपूर्ण कांग्रेस विधायकों की एक बैठक हुई थी। जिसके जनसंवाद यात्रा पर चर्चा हुई।