नागपुर : लोकप्रिय रेडियो जॉकी के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले RJ राजन का शनिवार की सुबह निधन हो गया। RJ राजन को दिल का दौरा पड़ने की जानकारी है। मशहूर RJ के अचानक निधन की खबर ने रेडियो इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजन जब अपने वर्धमान नगर स्थित घर पर थे तब उन्हें ब्रेन हेमरेज की परेशानी हुई। जिसके बाद उन्हें न्यूरॉन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बीच रास्ते में ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिससे उनकी मौत हो गई।
बता दे, राजन My FM में मॉर्निंग जॉकी थे और 'माहौल मॉर्निंग' नाम से सुबह का शो करते थे। उनके इस तरह से चले जाने से रेडियो इंडस्ट्री के कई लोगों ने युवा RJ के निधन पर शोक व्यक्त किया।
RJ राजन की अंतिम यात्रा 27 अगस्त को उनके सिद्धेश्वर नगर दिघोरी स्थित घर से वाठोडा घाट तक ले जाई जाएगी और वहीँ उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।