आंचल सूद गोयल मनपा के अतिरिक्त आयुक्त के रूप में संभाला पदभार

01 Aug 2023 19:21:15

Anchal Sood Goyal - Abhijeet Bharat
 
नागपुर : आंचल सूद गोयल (बी.पी.एस.) ने सोमवार को नागपुर महानगर पालिका के अतिरिक्त आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। मनपा आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी ने गोयल का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रभारी/अपर आयुक्त निर्भय जैन, उपायुक्त रवीन्द्र भेलावे, सुरेश बागले उपस्थित थे।
 
Anchal Sood Goyal - Abhijeet Bharat
 
आंचल सूद गोयल 2014 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। उन्होंने बी.ई. (इलेक्ट्रॉनिक्स) की डिग्री चंडीगढ़ से की है। नागपुर आने से पहले वह परभणी में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। इससे पहले वह केंद्र सरकार के पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस विभाग में सहायक सचिव के रूप में काम कर चुके हैं। वह पालघर में अतिरिक्त कलेक्टर और आदिवासी परियोजना अधिकारी के रूप में कार्यरत थीं। उन्होंने राज्य फिल्म, सांस्कृतिक विकास विभाग निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में रत्नागिरी में सहायक निदेशक के रूप में भी काम किया है।
Powered By Sangraha 9.0