समृद्धि हाईवे पर नागपुर-पुणे खुराना लग्जरी बस ट्रक से टकराई, 20 यात्री घायल और...

    12-Jul-2023
Total Views |

Khurana luxury bus collides with truck - Abhijeet Bharat
नागपुर : समृद्धि महामार्ग पर हर दिन दुर्घटना की खबरें आना मानो आम हो गया है। लेकिन जब 1 जुलाई को विदर्भ ट्रैवल्स की बस में आग लगने से 25 लोगों जलकर खाक हो गए वह दुखद पल आज भी सभी को याद है। इसी बीच, एक दुर्घटना की खबर समृद्धि महामार्ग से आई है। इसमें नागपुर-पुणे खुराना ट्रैवल्स की एक लक्जरी बस औरंगाबाद के पास समृद्धि महामार्ग पर एक ट्रक से टकरा गई।
इस दुर्घटना में कुल 20 यात्री घायल हुए है जिनमे से से चार यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी है। उन्हें इलाज के लिए औरंगाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बस में कुल 30 यात्री सवार थे। 11 यात्रियों का इलाज कर छुट्टी दे दी गई है जबकि 9 लोगों का इलाज सरकारी घाटी अस्पताल में चल रहा है। ट्रेवल्स और ट्रक की टक्कर में ट्रेवल्स का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।