New Delhi : बारिश के बीच रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से एक महिला की मौत!

    25-Jun-2023
Total Views |

Sakshi Ahuja - Abhijeet Bharat
 
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में कल रात से हो रही लगातार बारिश के कारण जलभराव के बीच बिजली का झटका लगने से आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला साक्षी आहूजा है जो पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार की रहने वाली है। जानकारी के मुताबिक, साक्षी आहूजा दो महिलाओं और तीन बच्चों के साथ सुबह करीब साढ़े पांच बजे रेलवे स्टेशन पहुंचीं। गड्ढे से बचने के लिए उसने बिजली का खंभा पकड़ लिया, तभी उसे बिजली का जोरदार झटका लगा, जिससे उसकी मौत हो गई।
 
 
पुलिस ने कहा कि वहां मौजूद लोगों ने उसकी जान बचाने की कोशिश में उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एक बया में कहा कि दुर्घटना नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के निकास संख्या एक के पास हुई, उन्होंने मौके पर पहुंचने पर महिला को बेहोश पाया। वे घायल साक्षी आहूजा की बहन माधवी चोपड़ा के साथ उसे एलएचएमसी (लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज) अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।" उन्होंने बताया कि पीड़िता की बहन माधवी चोपड़ा ने संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया।
 
 
साक्षी आहूजा के पिता लोकेश कुमार चोपड़ा ने भी संबंधित अधिकारी पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया, "हम चंडीगढ़ जा रहे थे। मैं पार्किंग क्षेत्र में था जब मुझे सूचना मिली कि मेरी बेटी साक्षी आहूजा की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई है। यह संबंधित प्राधिकारी की लापरवाही के कारण हुआ है।"
 
दृश्यों में खंभे के नीचे बिजली के नंगे तार दिखाई दे रहे हैं, जिसके कारण यह भयानक दुर्घटना होने का संदेह है। रेलवे और पुलिस घटना की जांच कर रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है कि लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने कहा, "आज दिल्ली में 5 सेमी अधिकतम बारिश दर्ज की गई और अगले दो दिनों तक बारिश जारी रहेगी।"