Nagpur : बारहवीं बोर्ड में वेदांत ने साइंस, चेतना ने कॉमर्स जबकि अस्मा ने आर्ट में किया टॉप

25 May 2023 20:00:50
Maharashtra Board Declare HSC 2023 Results  
नागपुर: स्टेट बोर्ड ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (एचएससी) ने गुरुवार को १२वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित कर दिया। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी। शिवाजी कॉलेज ऑफ साइंस के वेदांत शुभ पांडेय ने साइंस स्ट्रीम में पहली रैंक हासिल की। वहीं कॉमर्स में आदर्श विद्या मंदिर की चेतना मिश्रा ने जिले में टॉप किया है। जबकि आर्ट्स में अस्मा इरफान रंगवाला ने टॉप किया है।
 
 
 
आर्ट्स और कॉमर्स में आदर्श के स्टूडेंट्स का जलवा कायम
 
१२वीं बोर्ड के घोषित परिणामों के अनुसार आदर्श विद्या मंदिर और जूनियर कॉलेज के छात्रों ने आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में अपना दबदबा कायम रखा है। चेतना राधेश्याम मिश्रा कॉमर्स में जिला टॉपर रही। चेतना को ६०० में से ५९० अंक मिले हैं। सिटी के साथ नागपुर मंडल की कॉमर्स ब्रांच में टॉप स्कोरर बनीं। कला विभाग की छात्रा असमा इरफान रंगवाला ने ६०० में से ५७० अंक हासिल कर शहर में पहला स्थान प्राप्त किया।
 
शिवाजी साइंस कॉलेज विज्ञान शाखा का छात्र अव्वल
 
शिवाजी कॉलेज ने विज्ञान शाखा में अपना वर्चस्व कायम रखा है। घोषित नतीजों के मुताबिक कॉलेज के छात्र वेदांत पांडेय ने ६०० में से ५८१ अंक हासिल किए हैं। इसी के साथ वेदांत ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
 
नागपुर विभाग राज्य में पांचवें स्थान पर
 
घोषित परिणामों के अनुसार राज्य के नौ मंडलों में नागपुर संभाग पांचवें स्थान पर है। नागपुर संभाग के छह जिलों के ९०.२५ फीसदी बच्चे पास हुए हैं। ९६.०१ प्रतिशत बच्चों के उत्तीर्ण होने के साथ कोंकण संभाग राज्य में प्रथम स्थान पर है। इसमें मुंबई संभाग का पास प्रतिशत सबसे कम ८८.१३ प्रतिशत रहा है।
Powered By Sangraha 9.0