Chhattisgarh : आवापल्ली - बासागुड़ा मुख्य मार्ग पर २५ किलो के दो आइईडी को किया निष्क्रिय

24 May 2023 18:42:37

Two 25 KG IED Defused On Awapalli Basaguda Main Road 
बीजापुर : नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली। इस बार फिर जवानों ने नक्सलियों के एक बड़े घातक हमले को नाकाम करने में मदद मिली। बुधवार को आवापल्ली बासागुड़ा मार्ग पर २५ किलो के दो आइईडी बरामद किए गए। जिसे जवानों ने मौके पर निष्क्रिय कर दिया।
 
बुधवार सुबह थाना आवापल्ली, केरिपु १६८ एवं २२२ की टीम सर्चिंग पर निकली थी। इस दौरान आवापल्ली - बासागुड़ा मुख्य मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास आइईडी होने की आशंका होने पर सड़क की जांच की गई। नक्सलियों द्वारा आवापल्ली- बासागुड़ा मार्ग पर रोड के बीच में ८X८ फिट लंबाई चौड़ाई एवं ५ फिट गहराई का फाक्स होल बनाकर २५ किलो के दो प्लास्टिक कंटेनर सीरीज में आइईडी लगाये गये थे। जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों को बड़ा नुकसान पहुंचाने की नियत से ये आईईडी लगाये गये थे। मौके पर केरिपु १६८,२२२ और बीजापुर बीडीएस टीम द्वारा आईईडी को निष्क्रिय किया गया।
 
१० नक्सलियों को किया था गिरफ्तार
 
मंगलवार को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर पुलिस को नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी थी। तेलंगाना पुलिस ने १० नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से पांच नक्सली छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने नक्सलियों के पास से एक ट्रैक्टर कार्डेक्स वायर और करीब ५०० डेटोनेटर भी बरामद किया है। नक्सली संगठन के शीर्ष नेताओं के आदेश पर ये नक्सली एक बोलेरो वाहन में बारूदी सुरंग, आईडी और रॉकेट लॉन्चर बनाने के लिए विस्फोटक सामग्री ले जा रहे थे। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक पुलिस कैंपों और पुलिस पर हमले के लिए ले जा रहे थे।
Powered By Sangraha 9.0