UPSC CSE 2022 Result: शुभाली को मिली सफलता, कड़ी मेहनत ने दिलाई सफलता

    24-May-2023
Total Views |

Raipur Shubhali Clears UPSC CSE 2022 In Fourth Attempt  
रायपुर : रायपुर की शुभाली लक्ष्मीकांत परिहार ने यूपीएससी सीएसई २०२२ को अपने चौथे प्रयास में सफलता हासिल की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय उनके निरंतर प्रयास, कड़ी मेहनत और फोकस को दिया।
 
यूपीएससी सीएसई २०२२ में उन्होंने ४७३ वां हासिल किया। शुभाली ने बताया की उन्होंने २०१८ में महाराष्ट्र राज्य सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की। जिसके बाद उन्हें महाराष्ट्र के जीएसटी विभाग में निरीक्षक के रूप में चुना गया। पर उनका सपना हमेशा से ही सिविल सेवा करना था। इसलिए उन्होंने अपना प्रयास निरंतर जारी रखा। शुभाली के पति भारतीय वन सेवा छत्तीसगढ़ कैडर के आइएफएस अधिकारी सीएस परदेशी है।
 
पुणे से किया कंप्यूटर साइंस में बीटेक
 
शुभाली ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और पति को दिया है। शुभाली ने कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। २०१५ में उन्होंने महाराष्ट्र के पुणे से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा भी महाराष्ट्र से ही की है।
 
लक्ष्य तयकर की पढ़ाई
 
शुभाली के पति सीएस परदेशी ने बताया कि वह अभी नारायणपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शुभाली की सफलता से वह बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि शुभाली ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत किया है। पढ़ाई को लेकर हमेशा फोकस रहती है। हम बातचीत करते तो ज्यादातर तय समय में तैयारियों को लेकर चर्चा में ही बीतता था। वह लक्ष्य तय कर तैयारियों में जुटी रही। जिसका परिणाम शुभाली को आज मिला है।