Rahul Gandhi Death Threat : जान से मारने की धमकी देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

    22-May-2023
Total Views |

Case Files Against Death Threat to Rahul Gandhi  
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस के मुताबिक गोरखपुर के रहने वाले मनोज राय नाम के शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि इस साल २५ मार्च को कांग्रेस के मीडिया संयोजक लल्लन कुमार के फोन पर राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी मिली थी।
 
पुलिस ने कहा, 'लखनऊ के चिनहट थाने में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस मीडिया संयोजक लल्लन कुमार को जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। २५ मार्च को लल्लन कुमार के फोन पर धमकी भरा कॉल आया था। फोन करने वाले ने खुद को गोरखपुर निवासी मनोज राय बताया था।'
 
मामले की आगे की जांच चल रही है।