Nagpur : नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार में धकेल रही थी कलयुगी माँ, मगर...

21 May 2023 16:28:02

Mother Pushing Her Daughters In Prostitution  
नागपुर: एक कलयुगी मां अपनी दो नाबालिग बेटियों को एक दलाल की मदद से जबरन गोवा में देह व्यापार में भेजने की तैयारी कर रही थी। नागपुर शहर के पांचपावली थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इस मामले का खुलासा किया है। गुप्त सूचना मिलने के बाद इस दलाल को गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी गिरफ्त से इन दोनों नाबालिग लड़कियों को भी छुड़ाया गया।
 
एक एनजीओ के माध्यम से सूचना मिलने के बाद पांचपावली पुलिस की टीम ने इन दोनों नाबालिग लड़कियों को दलाल के चंगुल से छुड़ाया और आरोपी दलाल को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग लड़की की मां सहित उसकी अन्य एक महिला साथी की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपी अमित उर्फ टोनी धनविजय (४५) पांचपावली थाना क्षेत्र के पंचशील नगर का रहने वाला है। दरअसल, पीड़ित बच्चियों के पिता उन्हें छोड़कर परिवार से अलग रहते हैं। पीड़िता नाबालिग बच्चियों की आरोपी मां की तब्बू शेख नाम की महिला से जान पहचान थी, जो देह व्यापार में लिप्त थी। यह वही महिला थी जिसने नाबालिक महिला को जल्दी अमीर बनने का लालच देकर वेश्यावृत्ति के धंधे में फंसाया। अब वह महिला अपनी दो नाबालिग बेटियों को भी इस व्यवसाय में लाने की तैयारी कर रही थी।
 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इन दोनों लड़कियों को यवतमाल और बाद में नागपुर में ग्राहकों के सामने पेश किया गया। लेकिन जब लड़कियों ने ग्राहकों से संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो आरोपी दलाल अमित इन दोनों लड़कियों को जबरदस्ती देह व्यापार के लिए गोवा भेजने की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी दलाल अमित की पत्नी तब्बू शेख और पीड़ित लड़कियों की मां इसमें शामिल हैं। गोवा में देह व्यापार का धंधा और वे इन दोनों लड़कियों को एक ही धंधे में धकेलने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस ने अमित को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों लड़कियों की मां और उसके साथी की तलाश कर रही है।
Powered By Sangraha 9.0