Dil Mange Veg by Aryan Jain Ep-2 : क्या अपने खाई है नागपुर की 'तवा आइसक्रीम'?

30 Apr 2023 18:00:05

Dil Mange Veg by Aryan Jain Ep-2 tawa icecream - Abhijeet Bharat
 
नागपुर : गर्मियों के मौसम में ठंडे पदार्थों को प्राथमिकता दी जाती है। फिर चाहे वह पेय पदार्थ (Beverage) हो या कोई खाने की चीज। खास तौर पर बच्चों, बड़े और बुजुर्गों को भी आइसक्रीम बहुत पसंद होती है। फिर चाहे सीजन गर्मियों का हो या कोई और। इस गर्मियों के मौसम का फायदा उठाते हुए Dil Mange Veg by Aryan Jain Ep-2 जानें नागपुर की इस 'तवा आइसक्रीम' के बारें में।
 
Watch Video :
 
 
 
 
कैसे बनती है तवा आइसक्रीम?
 
सबसे पहले तवे आइसक्रीम को फैलाया जाता है। उसमें जरूरत और इच्छा के अनुसार फलों को मैश करके डाला जाता है। फिर उसे तवे में ही रखकर चलाया जाता है। बाद में इसमें आइसक्रीम का एक और बेस रखा जाता है ताकि आइसक्रीम का स्वाद ज्यादा आये। जब यह मिश्रण कुरकुरा ठंडा हो जाता है, तो इसे रोल में लपेटकर कुछ स्वादिष्ट गार्निशिंग के साथ परोसा जाता है। इसकी कई किस्में मौजूद हैं।
 
कहां से आया इस 'तवा आइसक्रीम' का प्रचलन?
 
यह थाईलैंड की मशहूर स्ट्रीट फूड - रोल्ड आइसक्रीम है। हालांकि कई देशों और शहरों ने इस थाई रोल्ड आइसक्रीम को अपना बना लिया है और इसे 'तवा आइसक्रीम' नाम दिया है।
Powered By Sangraha 9.0