Nagpur : MIDC हिंगना के कटारिया एग्रो में आग; 4 की मौत

    24-Apr-2023
Total Views |

fire at kataria agro - Abhijeet Bharat
 
नागपुर : सोमवार को एमआईडीसी हिंगना (Fire at MIDC Hingna) के सोनेगांव निपानी में स्थित कटारिया एग्रो प्रा. लिमिटेड में आज आग लगने की खबर सामने आई है। इस घटना में 4 कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए है। फ़िलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
 
 
 
उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कर्मचारियों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि इस घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत अच्छा इलाज मिले। हालांकि जिलाधिकार मुंबई में बैठक कर रहे हैं, लेकिन लगातार समन्वय कर रहे हैं।
 
यह फैक्ट्री एरोमा हर्ब्स फैक्ट्री के पास ही है। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री से दो जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी है। अंदेशा है सिलेंडर फटने से यह धमाका हुआ होगा। अग्निशमन दल और पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया गया।