Dil Mange Veg by Aryan Jain Ep-1 : पुरे नागपुर में फेमस है मोमिनपुरा का 'दूध डब्बा'

23 Apr 2023 18:01:45

dil mange veg by aryan jain ep 1 doodh dabba
Screengrab from Video
 
 
नागपुर : जैसे लोगों को कपड़े लेने, नई जगह घूमने या पार्टी करने का शौक होता है, वैसे ही कई ऐसे लोग होते जिन्हे खाने का शौक होता है। ऐसे लोगों को 'फूडी' कहा जाता है। फूडी कई तरह के होते है, किसी को नॉन-वेज पसंद आता है तो किसी को वेज या फिर किसी को दोनों तरह के व्यंजन पसंद होते है। कई लोग ऐसे होते है जो नॉन वेज की सुगंध में लेना पसंद नहीं करते। यह सिर्फ जहां वेज मिलता हो ऐसी ही जगह जाना पसंद करते हैं। लेकिन ऐसे सेलेक्टिव जगह को ढूंढ़ना मुश्किल हो जाता है। ऐसे अभिजीत भारत ने इस परेशानी का हल ढूंढ लिया है। अभिजीत भारत लेकर आया है 'दिल मांगे वेज बाय आर्यन जैन' जिसमें आप एक्स्प्लोर करेंगे नागपुर की ऐसी जगह जहां आपको वेज में कई तरह की वैरायटी मिलेंगी। आइये पहले एपिसोड में जानते है पुरे नागपुर में फेमस मोमिनपुरा का 'दूध डब्बा' 
 
Watch Post : 
 
 
 
 
शनिवार को सभी मुस्लिम भाइयों ने ईद का जश्न मनाया। इस दौरान सभी ने चांद का दीदार कर शिर्खुर्मा खाया। लेकिन क्या आपको आपको पता है आप रमजान के दौरान रोजा रखकर सेहरी और इफ्तारी के समय मोमिनपुरा के इस 'दूध डब्बा' का भी लुत्फ़ उठा सकते है। यह दुकान आपको मोमिनपुरा में आसानी से मिल जाएगी। क्योंकि पुरे शहर में यह एकलौती दुकान है जहां यह स्पेशल डिश मिलती है।
 
कैसे बनाया जाता है 'दूध डब्बा'?
 
सामग्री :
 
दूध, चाय, बिस्किट, खारी, टोस्ट
  
विधि :
 
इसकी विधि बहुत ही आसान है। आप इसे अपनी इच्छा के अनुसार बना सकते है। 'दूध डब्बा' में डाला जाता है खारी, टोस्ट, बिस्किट और ढेर सारा दूध या जिसे चाय चाहिए वह चाय के साथ इसका मजा लेता है।
Powered By Sangraha 9.0