Nagpur C20 : इंडिया इंसेप्शन कॉन्फ्रेंस की मेजबानी के लिए शहर सुसज्ज

    19-Mar-2023
Total Views |

Nagpur C20 (Image Source : NMC FB/Internet)
 
नागपुर :
 
 
नागपुर सिविल-20 इंडिया 2023 इंसेप्शन कॉन्फ्रेंस की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। यह इंसेप्शन कॉन्फ्रेंस 20-22 मार्च 2023 को रेडिसन ब्लू होटल, नागपुर में आयोजित होगा। इसमें सिविल सोसाइटी संगठनों (CSOs) के विचारों को प्रस्तुत किया जाएगा जिसका गैर- सरकारी और गैर-व्यावसायिक परिप्रेक्ष्य होगा।
 
सी-20 इंडिया 2023, G20 के आधिकारिक एंगेजमेंट ग्रुप्स में से एक है। यह जी-20 देशों के नेताओं को पूरे विश्व के नागरिकों की आकांक्षाओं को आवाज देने के लिए सिविल सोसाइटी संगठनों (CSO) को एक मंच प्रदान करता है। सिविल-20 इंडिया 2023 एक ऐसे विश्व की कल्पना करता है जहां व्यक्ति, परिवार, समाज, बाजार और राज्य आपसी संघर्षों में शामिल होने के बजाय एक दूसरे के पूरक हो सकते हैं। सिविल20 इंडिया 2023 इंसेप्शन कॉन्फ्रेंस वर्तमान की, पिछली और प्रस्तावित पहलों को प्रस्तुत करने का एक मंच होगा, जिसमें वे पहल भी शामिल हैं जो जी-20 की भारतीय अध्यक्षता के उद्देश्यों के अनुरूप हैं।
 
सिविल-20 इंडिया 2023 के अंतर्गत 14 वर्किंग ग्रुप बनाए गए हैं जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, तकनीक, पारंपरिक कला, लोकतंत्र, मानवाधिकार और सतत विकास जैसे विषय शामिल हैं। सिविल 20 इंडिया इंसेप्शन कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, सिविल सोसाइटी संगठनों (CSO) और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों सहित नीति निर्माताओं की सहभागिता होगी और वे उक्त विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। सिविल-20 इंडिया 2023 इंसेप्शन कॉन्फ्रेंस में जो प्रसिद्ध वक्ता शामिल होंगे उनमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी, भारतीय सांस्कृतिक अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे, अह मआफुचान, C20 शेरपा इंडोनेशिया, राजदूत विजय नांबियार, सिविल-20 इंडिया शेरपा और राजदूत अभय ठाकुर, सूस शेरपा G20 इंडिया आदि प्रमुख हैं।