G20 Summit : सौंदर्यीकरण और रोशनी से जगमगाया नागपुर शहर

    17-Mar-2023
Total Views |

G 20
 
 
नागपुर : 
 
जी-20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) के नागरिक समाज संगठनों की सी-20 (Civil 20) बैठकों के लिए नागपुर शहर पूरी तरह से तैयार है। नागपुर नगर निगम (Nagpur Muncipal Corporation) ने पूरे शहर का सौंदर्यीकरण (Beautification) किया है। शहर के चौराहों पर बिजली की रोशनी से नागपुर शहर जगमगा उठा है।
 
 
 
भारत को जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता का गौरव प्राप्त होना हर देशवासी के लिए गर्व की बात है। लेकिन साथ ही इस शिखर सम्मेलन के माध्यम से हर शहरवासी को नागपुर के नागरिक के रूप में गर्व महसूस होना चाहिए। जी-20 शिखर सम्मेलन के तहत नागरिक समाज की बैठकें नागपुर शहर में आयोजित की जाएंगी। सिविल-20 यानी सी-20 की बैठक को लेकर नगर निगम प्रशासन द्वारा की गई सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
  
G 20
 
20 से 22 मार्च तक शहर में जी-20 सदस्य देशों और आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। ये बैठकें तीन दिनों तक शहर के वर्धा मार्ग स्थित होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित होंगी। नगर आयुक्त एवं प्रशासक राधाकृष्णन बी के मार्गदर्शन में नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर की सूरत बदलने की पहल की गई है। सेंट्रल जेल के बगल में वर्धा मार्ग को अर्बन डिजाइन सेल के माध्यम से विकसित किया गया है। इसके अलावा शहर के विभिन्न चौराहों पर नागपुर शहर की संस्कृति और परंपरा को दर्शाने वाले आकर्षक नजारे बनाए गए हैं।
 
 
 
नगर में सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण करने के लिए संभागायुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी एवं नगर आयुक्त एवं प्रशासक राधाकृष्णन बी ने गुरुवार को विभिन्न स्थानों का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न चौराहों में की गई साज-सज्जा, डिस्प्ले, फव्वारों आदि का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस मौके पर नगर पालिका के विभिन्न विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे।
 
G 20 
विश्व के कोने-कोने से नागपुर शहर में आने वाले आगंतुकों का नागपुर शहर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर संस्कृति और परंपरा के अनुसार स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा इन मेहमानों के लिए विशेष तौर पर नागपुरी, विदर्भीय और वर्हाडी व्यंजन भी बनाए गए हैं।