अमेरिकन ईस्ट कोस्ट यूनिवर्सिटी ने दिया समाजसेवी मोतीलाल जियालाल चौधरी को डॉक्टरेट मानद उपाधी

13 Mar 2023 19:22:25
 
Doctorate
 
 
मुंबई :
 
 
महाराष्ट्र के नागपुर से मोतीलाल जियालाल चौधरी इनको मुंबई में एक पुरस्कार समारोह में अमेरिकन ईस्ट कोस्ट विश्वविद्यालय की और से उनके दवारा मानवता की सेवा, राष्ट्र के विकास में योगदान और सामाजिक कार्य में महत्त्वपूर्ण योगदान हेतु 'मानद डॉक्टरेट' की उपाधि प्रदान कि गई।
 
12 मार्च 2023 को होटल हयात सेंट्रिक, जुहू, मुंबई में 'मानद डॉक्टरेट पुरस्कार' समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था, उनके साथ साथ उद्योग जगत के विख्यात उद्योगपति माइक्रोटेक इन्वर्टर के संचालक अरुण गुप्ता, ओकाया ग्रुप के प्रबंधक वी के कपूर, फ़िल्म जगत के प्रख्यात कलाकार मनोज बाजपेयी ऐसे समाजके १४ प्रतिष्ठित व्यक्तियों का भी मानद डॉक्टरेट की उपाधि देकर सम्मान किया गया। मोतीलाल ने सर्व समाज के लिए अब तक बहुत कुछ योगदान दिया है और उन्होंने सैकड़ों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया है, गरीबों की मदद की है, कोरोना के दौरान भोजन बांटा, हर साल वे हज़ारो पौधे लगाकर वृक्षारोपण करते आ रहे है।
 
स्वयं हर साल रक्तदान कर ब्लड डोनेशन कैम्प ,स्वास्थ्य जांच, आंखों की जांच, दांतों की जांच, अनाथालय/वृद्धाश्रम की मदद, समाज के पीड़ित समस्याओं में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु आंदोलन करना, अपने पैतृक गाँव में CBSE स्कूल खोलना ऐसी कई गतिविधियाँ की हैं और करते आ रहे है। आज वे सामाजिक संगठन माई फाउंडेशन के अध्यक्ष, राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के विदर्भ प्रांत प्रभारी, राष्ट्रीय ओबीसी संघ के शहर उपाध्यक्ष, मैत्रेय बहुउद्देशीय शैक्षिक संस्थान के सचिव, माई ग्रुप के निदेशक ऐसे कई दायित्वों को बखूबी निभाते आ रहे है। उनकी अध्यक्षता में 2016 में नागपुर के रेशिमबाग मैदान में चक्रवर्ती राजा भोज की 1037 वीं जयंती समारोह में लगभग 40,000 लोगों ने भाग लिया। ऐसे कई निःस्वार्थ कार्यों के कारण उनको आज यह सम्मान प्राप्त हुआ है।
 
कार्यक्रम में मुख्यतः अमेरिकन ईस्ट कोस्ट विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. एल एन अग्रवाल, फिल्म जगत से प्रख्यात अभिनेता असरानी, पुलिस पब्लिक प्रेस दिल्ली से पवनकुमार भूत, प्रख्यात एवं एंकर अभिनेता अमन यतन वर्मा और काफ़ी गणमान्य गण उपस्थित थे। साथ मे नागपुर से डॉ मोहन गिरवार, एडवोकेट रूबी चौधरी, प्रसन्न चौधरी, अथर्व चौधरी, माई ग्रुप से श्रीकृष्ण तलेगावकर, निलेश बोपचे आदि व्यक्तियों ने इस ऐतिहासिक पल को अपने नजरो में क़ैद किया । समाज में आज उनकी चौतरफ़ा प्रसंशा की जा रही है।
Powered By Sangraha 9.0