(Image Credit: Internet / File)
मुंबई :
भारत के सबसे बड़े राज्यों में से एक महाराष्ट्र सभी राष्ट्रीय दलों के लिए राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। महाराष्ट्र में विकास का राष्ट्रीय राजनीति पर सीधा प्रभाव पड़ता है। यही वजह है कि महाराष्ट्र में राजनीतिक (Maharashtra MLC Election Results 2023) हलचल लगातार बनी हुई है। महाराष्ट्र के कई जिलों में 30 जनवरी 2023 को विधान परिषद सदस्य के चुनाव हुए थे। और 2 फरवरी को यानी आज मतपत्रों की गिनती की प्रक्रिया पूरी होने के बाद MLC चुनाव परिणाम 2023 की घोषणा होने जा रही है।
फडणवीस के गढ़ में भाजपा की हार?
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस का गढ़ माने जाने वाले नागपुर (Maharashtra MLC Election Results 2023) में भारतीय जनता पार्टी के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, नागपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में गिने गए 28 हजार मतों में (निर्दलीय उम्मीदवार) सुधाकर अदबले 14000 मतों से आगे चल रहे हैं. जबकि भाजपा प्रत्याशी नागोराव गाणार के हिस्से में अब तक सिर्फ के 6 हजार 300 वोट ही आये हैं। ऐसे में भाजपा को उपराजधानी नागपुर में हार का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अभी इस संबंध में औपचारिक घोषणा होना बाकी है।
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2023 से जुड़े अपडेट्स यहां पढ़ें-
प्रथम चरण के मतों की गिनती (Maharashtra MLC Election Results 2023) के दौरान राकांपा प्रत्याशी विक्रम काले को कुल 20 हजार 78 मत मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी किरण पाटिल को 13 हजार 489 वोट मिले. जबकि सूर्यकांत संग्राम को 13 हजार 543 मत मिले। वहीं, इस बार कुल 2 हजार 485 वोट रिजेक्ट भी हुए हैं। इसलिए प्रथम वरीयता के राउंड में किसी भी प्रत्याशी को 25,386 का कोटा नहीं मिल पाने के कारण अब दूसरी वरीयता के लिए मतों की गणना शुरू हो गई है।
अमरावती-औरंगाबाद में MVA की बल्ले बल्ले
अमरावती में महाविकास अघाड़ी (MVA) के उम्मीदवार धीरज लिंगाडे आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही औरंगाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भी महाविकास अघाड़ी (MVA) के उम्मीदवार विक्रम काले ने बड़ी बढ़त बना ली है। ऐसे में माना जा रहा है कि उनकी जीत लगभग तय है।