Image Source: Internet
बेंगलुरु : लोकेशन टेक्नोलॉजी की डच मल्टीनेशनल डेवलपर टॉमटॉम ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें उन्होंने कहा बेंगलुरु दुनिया का दूसरा सबसे धीमा शहर कहा है। ट्रैफिक आधारित तकनीकों के मल्टीनेशनल डेवलपर टॉम टॉम ने गुरुवार को अपना सूचकांक जारी किया। उसने 2022 के दौरान 56 देशों के 389 शहरों में यातायात के रुझान की जानकारी दी है।
उन्होंने कहा, 'बेंगलुरु विश्व स्तर पर ड्राइव करने वाला दूसरा सबसे धीमा शहर है, जहां सड़क मार्ग से 10 किमी की दूरी तय करने में 29 मिनट और 10 सेकंड का समय लगता है। बता दे, पिछले साल बेंगलुरु शहर के केंद्र में 10 किमी की यात्रा करने में 29 मिनट और 9 सेकंड का समय लगता था। 6.2 मील (10 किमी) की यात्रा करने के लिए लंदन 36 मिनट और 20 सेकंड के औसत के साथ पहले स्थान पर है।'
अन्य धीमे शहर इस प्रकार :
रिपोर्ट में कहा गया है कि आयरलैंड की राजधानी डबलिन, जापानी शहर साप्पोरो और इटली में मिलान क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। पुणे 6वें स्थान पर था, जबकि दिल्ली 34वें स्थान पर था। इसी तरह, 10 किमी की यात्रा करने के लिए 21 मिनट से अधिक समय के साथ मुंबई को 47 स्थान मिला।