जेआरडी टाटा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

02 Dec 2023 12:15:53
 
jrd-tata-tribute-arvind-indo-public-school - Abhijeet Bharat
 
नागपुर/कोंढाली : अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल, कोंढाली के छात्रों और स्टाफ सदस्यों ने स्कूल असेंबली में प्रसिद्ध उद्योगपति भारत रत्न जेआरडी टाटा को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्रों ने भाषण दिए और महान जेआरडी टाटा के योगदान पर प्रकाश डाला। प्राचार्य राजेंद्र मिश्रा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय श्री जेआरडी टाटा न केवल भारतीय एविएटर, उद्योगपति, उद्यमी और टाटा समूह के अध्यक्ष थे। उनका जन्म 3 मार्च 1839 को हुआ था। जेआरडी टाटा को भारतीय उद्योग का जनक माना जाता था। उन्होंने अपना साम्राज्य नागपुर की एम्प्रेस कॉटन टेक्सटाइल मिल से शुरू किया था। वह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स, वोल्टास और एयर इंडिया के संस्थापक थे। वह भारत के पहले लाइसेंस प्राप्त पायलट बने। उनके असाधारण कार्य के लिए जेआरडी टाटा को 1992 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
Powered By Sangraha 9.0