Nagpur : 28 दिसंबर को नागपुर में मनाया जायेगा कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस

15 Dec 2023 17:42:11

congress-139th-anniversary-rally-nagpur - Abhijeet Bharat 
नागपुर : कांग्रेस इस साल अपना 138 वां स्थापना दिवस मनाएगा जिसके समारोह कार्यक्रम का आयोजन 28 दिसंबर को नागपुर में आयोजित करने का फैसला लिया गया है। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी की ओर से नागपुर में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। इस संबंध में कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी।
 
अनुमान लगाया जा रहा है कि कांग्रेस इस रैली के जरिए आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी। कांग्रेस के 138 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी हिस्सा लेंगे। साथ ही इस रैली में 10 लाख से ज्यादा लोग शामिल होने की भी बात कही जा रही है।
Powered By Sangraha 9.0