'फाइटर' के दमदार टीज़र ने इंटरनेट पर मचाई धूम! मिले 74 मिलियन व्यूज

10 Dec 2023 16:34:29
  • नेटिजन्स ने कही दिलचस्प बात
fighter-movie-teaser-hrithik-roshan-deepika-padukone - Abhijeet Bharat 
मुंबई : फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म 'फाइटर' का जबरदस्त एक्शन और थ्रिल से भरपूर टीजर कल रिलीज के साथ ही तूफान ले आया है। फाइटर की इस झलक ने रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की शानदार ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री पेश करते हुए हर किसी को एक्साइट कर दिया है। फिल्म के टीज़र को हर तरफ से ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। जी हां, नेटिज़न्स और पूरे देश से टीज़र को खूब प्यार मिला है और हर कोई अब फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। यूट्यूब पर शाहरुख से लेकर बीजेपी के ऑफिशियल पोर्टल तक ने टीजर को रीशेयर कर इसपर अपना प्यार बरसाया है।
 
फिल्म फाइटर के टीज़र को सभी प्लेटफार्मों पर 74 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। कह सकते है फाइटर ने वास्तव में अपना पहला टार्गेट पूरा हासिल कर लिया है। यह यूट्यूब पर #1 पर ट्रेंड कर रहा है। टीज़र ने वाकई फिल्म की रिलीज को लेकर उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है।
 
टीज़र द्वारा हासिल की गई उपलब्धि को चिह्नित करते हुए फाइटर के मेकर्स ने एक वीडियो साझा किया और कैप्शन में लिखा -
"बादलों और साहस के दायरे में, लड़ाकू उड़ान भरता है!
#Fighter Forever 🇮🇳 #FighterTeaser जारी हो चुका है।
#FighterOn25thJan"
 
 
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में और वायाकॉम18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के सहयोग से प्रस्तुत 'फाइटर' एक सिनेमाई अनुभव है जो एक्शन स्टोरीटेलिंग में क्रांति लाने के लिए तैयार है। यह फिल्म दिल दहला देने वाले एक्शन सीन्स को देशभक्ति के उत्साह के साथ सहजता से पेश करती है, जो एक ऐसे गहन अनुभव का वादा करती है जो दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आएगा। तो 'फाइटर' की उड़ान के लिए अपने कैलेंडर पर 25 जनवरी, 2024, भारत का 75वां गणतंत्र दिवस मार्क करें और फिल्म को एंजॉय करना न भूलें।
Powered By Sangraha 9.0