Nagpur : 'फिट इंडिया क्विज' का आयोजन

09 Nov 2023 14:18:04
 
fit-india-quiz-3-registration-deadline-extended - Abhijeet Bharat
 
नागपुर : राष्ट्रीय स्तर पर 'फिट इंडिया क्विज' का आयोजन किया गया है। छात्रों को भाग लेने के लिए 5 सितंबर तक की समय सीमा दी गई थी। हालांकि, अब रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 10 नवंबर कर दी गई है।
 
'फिट इंडिया क्विज 3' की अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए लिंक https://fitindia.nta.ac.in/ पर जिले के सभी स्कूल संस्थान, जिला परिषद स्कूल, आश्रम स्कूल अपनी भागीदारी दर्ज करा सकते हैं और अधिक से अधिक भाग ले सकते हैं। जिला प्रशासन ने जिले से राज्य के साथ-साथ देश में भी सफल होकर जिले और विद्यालय का नाम ऊंचा करने की अपील की है।
Powered By Sangraha 9.0