Nagpur : 3280 सुरक्षा रक्षकों को मिलेगा 4.33 करोड़ रूपए का दिवाली बोनस

08 Nov 2023 19:39:59

3280 security guards will get Rs 4 33 crore Diwali bonus - Abhijeet Bharat 
नागपुर : श्रम मंत्रालय के अंतर्गत नागपुर जिला सुरक्षा गार्ड बोर्ड, नागपुर (नागपुर, वर्धा, भंडारा और गोंदिया) के माध्यम से कार्यरत 3280 सुरक्षा रक्षकों को बैंक खाते में कुल करोड़ 33 लाख रुपए का दिवाली बोनस दिया गया है। अपर श्रमायुक्त नितिन पाटणकर के मार्गदर्शन में सुरक्षा गार्ड बोर्ड में कार्यरत कुल 3280 सुरक्षा गार्डों को वर्ष 2022-2023 का बोनस आवंटित किया गया है। दिवाली से पहले बोनस मिलने से सुरक्षा गार्डों में खुशी का माहौल है।
 
माथाडी श्रमिकों को 6 करोड़ 18 लाख रूपए बोनस
 
नागपुर एवं वर्धा जिला माथाड़ी एवं अरक्षित कर्मकार मंडल के अध्यक्ष राजदीप धुर्वे एवं सचिव एमपी मडावी ने बताया कि मंत्रालय के अधीन नागपुर एवं वर्धा जिला माथाड़ी एवं अरक्षित कर्मकार मंडल नागपुर के माध्यम से 3883 माथाड़ी श्रमिकों को दिवाली बोनस के रूप में उनके बैंक खातों में जमा किया गया है।
Powered By Sangraha 9.0