नागपुर : ग्राम पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करने के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में मानों खुशियों की लहर दौड़ गई। काटोल में राकांपा के गढ़ में बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतों में जीतने के बाद, कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाते नजर आए। पूर्व विधायक आशिष देशमुख ने भी जश्न कार्यक्रम में शिरकत की।