कुछ ही दिनो में सारंग मनाने वाला था जन्मदिन लेकिन...

04 Nov 2023 17:24:27

Sarang
 
 
नागपुर :
भारतीय विद्या भवन स्कूल (आष्टी) के छात्र सारंग नागपुरे (8) जयताला की गुरुवार दोपहर को दुखद मौत हो गई। उसका जन्मदिन दरअसल 1 नवंबर को था। स्कूल में परीक्षा के कारण इस कार्यक्रम का आयोजन बाद में होना था। लेकिन उसके पहले ही उसकी दुर्घटना मे मौत हो जाने से नागपुरे परिवार के सदस्य गण आंसू बहा रहे हैं।
 
सारंग के पिता एक इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर हैं और मां हाई कोर्ट में वकील हैं। सारंग का एक बड़ा भाई भी उसी स्कूल में पढ़ता है। सारंग का जन्मदिन 1 नवंबर को था। वह अपने सभी दोस्तों को जन्मदिन की पार्टी में आमंत्रित करना चाहता था। लेकिन परीक्षा चल रही थी तो उनके माता-पिता ने परीक्षा के बाद उसका जन्मदिन मनाने का निर्णय ले लिया। लेकिन ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना 2 नवंबर को घट गई जिसके पश्चात नागपुरे परिवार में शोक का वातावरण है।
Powered By Sangraha 9.0