बुज़ुर्ग ने की लड़की के साथ छेड़खानी, गिरफ्तार

24 Nov 2023 19:27:05

molestation


नागपुर :
एक बुजुर्ग सिक्योरिटी गार्ड ने 14 साल की लड़की से छेड़छाड़ करने की कोशिश की। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए उसका विरोध किया और घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपनी मां को दी। यह दिल दहला देने वाली घटना पाचपावली थाना क्षेत्र की है। मामले की गंभीरता को मद्देनज़र रखते हुए पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू विठोबा अंबाडे (60) के रूप में हुई है।
 
पीड़ित बच्ची आठवीं कक्षा में पढ़ती है। राजू उसे पहले से ही जानता था। बुधवार रात के करीब 8.30 बजे पीड़िता अपने घर के पास आयोजित एक कार्यक्रम में गई थी। राजू ने उसे सड़क पर रोका। वह उसे काम के बहाने अपने घर ले गया। वह घर पर अकेला था। उसने लड़की का यौन शोषण करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने पूरी ताकत से उसका विरोध किया। उसे धक्का देकर वह घर की ओर भाग गई। घर पहुंचते ही उसने अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया। मां उसके साथ पाचपावली थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर राजू को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
 
Powered By Sangraha 9.0