Nagpur : नन्हें बच्चों के ऊपर गिर गया लोहे का गेट; बच्ची की मौत, बच्चा घायल

23 Nov 2023 16:31:04
 
tragic-loha-gate-accident-nagpur - Abhijeet Bharat
 
नागपुर : घर के आंगन में खेल रहे भाई-बहन पर लोहे का गेट गिर गया। इसमें बच्ची की मौत हो गई तो उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना मंगलवार शाम कोराडी थाना अंतर्गत बोखारा इलाके में हुई। मृत बालिका का नाम यज्ञा शरद भाजीखाये (3) है। वह गिदमड़, आदेगांव, हिंगणा निवासी है। उसके पांच वर्षीय भाई कौस्तुभ का इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने साईं प्रसाद सोसायटी, बजरंगनगर निवासी मनोज प्रहलाद गजभिये (55) की शिकायत पर आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।
 
मनोज का मकान निर्माणाधीन है। प्रवेश द्वार पर एक बड़ा लोहे का स्लाइडिंग दरवाजा लगाया जाना था। इसलिए वे आंगन में लोहे का गेट ले आए थे। इसी बीच उनकी पत्नी बच्चों के साथ घर आ गई। मंगलवार शाम के करीब चार बजे उसके बच्चे यज्ञा और कौस्तुभ आंगन में खेल रहे थे। कौस्तुभ दरवाजा पकड़कर खड़ा था। य mज्ञा भी पास ही खड़ी थी। इसी बीच वह लोहे का गेट गिर गया। कौस्तुभ गेट के नीचे दब गया जबकि यज्ञा के सिर पर जोरदार प्रहार हुआ। दरवाजा गिरने की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले। दरवाजा हटाया गया और दोनों बच्चों को इलाज के लिए एलेक्सिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो घंटे बाद डॉक्टरों ने यज्ञा को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार को बड़ा झटका लगा है। घटना की सूचना पाकर कोराडी पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Powered By Sangraha 9.0