Nagpur Crime : नाबालिग प्रेमिका को किया प्रेग्नेंट, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

20 Nov 2023 18:10:58

nagpur-minor-assault-case - Abhijeet Bharat 
नागपुर : एक युवक का एक नाबालिग लड़की से प्यार हो गया। वह उसे शादी का प्रलोभन देकर उस पर शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता के गर्भवती हो जाने की जानकारी सामने आई। इस मामले में हिंगना पुलिस ने 17 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर प्रेमी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।
 
आरोपी का नाम शैलेश राठौड़ (25) गिरोला, हिंगणा निवासी है। शैलेश और पीड़िता की पुरानी जान-पहचान थी। जुलाई महीने से शैलेश ने पीड़िता को अपने प्यार के जाल में फंसाया। वह झीलपी में घुमाने के बहाने अपने इलाके में ले गया। उसने शादी का प्रलोभन देकर उसका यौन शोषण किया। इसके बाद भी वह पीड़िता का यौन शोषण करता रहा। कुछ दिन पहले पीड़िता की हालत खराब हो गई। पेट की समस्या और अधिक गंभीर होने के कारण उसकी मां उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई। डॉक्टर ने जांच की और बताया कि पीड़िता गर्भवती हो चुकी है। पूछताछ में पीड़िता ने शैलेश का नाम बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विविध धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
Powered By Sangraha 9.0