Nagpur Accident : वाहन स्लिप होने से गिरी युवती, मौत

20 Nov 2023 18:04:16
 
nagpur-accident-youth-fatally-injured - Abhijeet Bharat
 
नागपुर : एक युवती अपनी बहन के साथ दोस्त से मिलने जा रही थी। रस्ते में वाहन स्लिप होने से गंभीर रूप से घायल इस युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना गिट्टीखदान थाना क्षेत्र के अंतर्गत सामने आई है। मृतक का नाम संतोषी नगर निवासी समीक्षा राजू वंदिले (20) है। समीक्षा और उसकी रिश्तेदार बहन जाह्नवी राजेश कुरमतकर (19) गुप्ता चौक, सुरेंद्रगढ़ निवासी गुरुवार रात को करीब 10 बजे दो पहिया क्रमांक एमएच 49/वाई 4055 से अपने एक दोस्त से मिलने जा रही थी। गाड़ी जान्हवी चला रही थी।
 
न्यू काटोल नाका से फ्रेंड्स कॉलोनी के रास्ते में काटोल रोड पर यात्रा करते समय वाहन अनियंत्रित हो गया और दोनों फिसल गए। इससे दोनों गिरकर घायल हो गए। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण समीक्षा को इलाज के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जान्हवी से प्राप्त हुई जानकारी के आधार पर आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। मामले में जांच प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
Powered By Sangraha 9.0